पंचरुखी : सलियाणा छिंज मेला इलाके का महत्वपूर्ण उत्सव : यादविंदर गोमा
( words)
पंचरुखी जिला स्तरीय छिंज मेला सलियाणा का आयोजन 28 मार्च से पहली अप्रैल तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा ने अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विजय वर्मा नायब तहसीलदार पंचरुखी अनिल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यादविंद्र गोमा ने कहा कि छिंज मेला सलियाणा इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण उत्सव है। इससे लोगों की जनभावना जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव को सफल, आकर्षक एवं हर वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
