धर्मशाला : सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नारी शक्ति ने थामा भाजपा का दामन

पंकज सिंगटा। धर्मशाला
केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर 38 महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा है। रविवार को टंग पंचायत के गुरुद्वारा में महिला संवाद कार्यक्रम में विधायक विशाल नैहरिया ने महिलाओं को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। भाजपा में शामिल महिलाओं ने कहा कि पूर्व में रही कॉंग्रेस सरकारों ने महिलाओं के साथ केवल छल किया है। केवल भाजपा सरकार ने ही महिला उथान और सशक्तिकरण के लिए योजनाएं शुरू की हैं। रविवार को विधायक जी ने झियोल और टंग में महिलाओं के साथ संवाद किया।
इस दौरान वंदना शर्मा, अरुण बाला, इंदु बाला, मलका देवी, कमलेश, रीना, सुषमा, प्रोमिला राणा, इंदु बाला, चंपा देवी, सावित्री देवी, सुमना देवी, बिमला देवी, रजनी, सपना, नेहा, निर्मला देवी, सत्या देवी, माया देवी, कमला देवी, राजकुमारी, पूजा देवी, वीना देवी, बिमला देवी, अनुराधा, अंजना कुमारी, किरण देवी, कमलेश कुमारी, समंगला देवी, जानकी देवी, वीना देवी, आशा देवी, सलोचना रानी, विजय लता, रीतू और सपना ने भाजपा की सदस्यता हासिल की।