हमीरपुर : हिमाचल कांग्रेस में हर किसी काे लगी अपने आप काे बेहतर दिखाने की हाेड़ : भाजपा
हिमाचल में कांग्रेस नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा होने के दो दिन बाद ही हिमाचल कांग्रेस में 'मैं हूं सबसे बेहतर' एवं अपनी ही पार्टी के नेताओं को नीचा दिखाने का कार्य अपने अलग-अलग स्वागत कार्यक्रम के दौरान दिखाने का दौर शुरू हो गया है। यह बात जिला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राणा मंडल अध्यक्ष विरद्र ठाकुर सुजानपुर भाजपा मंडल महामंत्री पवन एवं अनिल शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी में शामिल तमाम नेता अपने आप को सबसे बेहतर दिखाने की होड़ में है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं। क्योंकि हर कोई अपना स्वागत करवाने में लगा है और इस दौरान यह दिखाया जा रहा है कि मैं सबसे बेहतर हूं। ऐसे में इस तरह अलग-अलग स्वागत कार्यक्रम को देखकर कांग्रेस पार्टी भीतरी खाते से किस तरह एक-दूसरे के प्रति बगावत पर उतारू है, यह बात भी अब सबके सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर में एक तरफ सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना अलग स्वागत करवा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर विधायक राणा सुखविंदर सुखू को नीचा दिखाने और मैं उस से बेहतर हूं दिखाने में लग है। वीरेंद्र ने कहा कि सुजानपुर विधायक हिमाचल के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों का नहीं हो सका वह कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं का कैसे हो सकता है, उन्होंने कहा कि गुरुवार को कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री और विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी ताजपोशी के बाद हिमाचल आगमन पर अपना स्वागत करवाया और शक्ति प्रदर्शन किया और उसमें सुजानपुर विधायक को अलग-थलग कर दिया, लेकिन सुजानपुर विधायक ने अपने आप को बेहतर दिखाने की कोशिश की। वहीं, शुक्रवार को सुजानपुर के विधायक ने उसी तर्ज पर अपना अलग स्वागत करवाने का कार्यक्रम रखा। हालांकि यह कार्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा, लेकिन विधायक राजेंद्र राणा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी की अंतर कल्ह जगजाहिर होना शुरू हो गई है। एक तरफ कांग्रेस हाईकमान हिमाचल में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट की बातें कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ से अपने ही पार्टी के नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य अपनी डफली अपना राग चलाए हुए हैं। हर कोई अपना स्वागत करवाने में लगा है। उन्होंने कहा कि राणा अपना कद बड़ा दिखाना चाहते हैं, जबकि गुरुवार को हिमाचल मे कांग्रेस पार्टी की दो कदावर नेता आए और उन्होंने विधायक राणा को दरकिनार करते हुए अपने रोड शो में बुलाना तक मुनासिब नहीं समझा। भाजपा पदाधिकारियों ने राणा पर सवाल दागते हुए पूछा है कि ऐसे क्या कर रहे कि उन्हें अपना रोड जो अलग निकालना पड़ा जो पूरी तरह फ्लॉप रहा। क्या कांग्रेस पार्टी में अब उन्हें कोई बुला नहीं रहा है। भाजपा पदाधिकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में हर जिला में दो-दो मुख्यमंत्री तैयार किए है। आने वाला समय इनका खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसा होगा। जिला हमीरपुर में कांग्रेस अलग-अलग गुटों में नजर आ रही हैं। पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का यही हाल है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का हाल पंजाब राज्य की तर्ज पर हिमाचल में भी होने वाला है।