सुजानपुर में कई जगहों पर 26 सिंतबर से 30 सिंतबर तक विधुत आपूर्ति रहेगी बंद
( words)
विधुत उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले अनुभाग जंगलबेरी के गांव खैरी, दुधला, थाती, हलदाडा, बजाहर, सुचुही चौक, फुलां दा ग्रां आदि स्थानों पर विधुत आपूर्ति 26 सिंतबर से लेकर 30 सिंतबर तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इन दिनों खैरी में 11 केवी लाईन की नई तारे डालने का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी सहायक अभियंता विधुत उपमंडल सुजानपुर गोपाल भाटिया द्वारा दी गयी।