सुजानपुर : डीएवी आलमपुर में क्लस्टर स्तर की खेलों का शुभारंभ
अनूप। सुजानपुर
डीएवी आलमपुर में कलस्टर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खेलों में मुख्य रूप से शतरंज व मुक्केबाजी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि एसएचओ सुजानपुर टीहरा सतपाल शर्मा व पीएनबी बैंक सुजानपुर टीरा के मैनेजर अवतार सिंह ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में एचपी-जोन डी के प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट व शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। खेल-प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में लड़कों की 48 से कम भार वर्ग में रूहान पठानिया डीएवी आलमपुर स्वर्ण पदक, प्रांजल रजत पदक डीएवी पालमपुर तथा 48 से 51 भार वर्ग में अनूप ठाकुर स्वर्ण पदक डीएवी कांगू, कृतिश शर्मा रजत पदक डीएवी आलमपुर, रिजुल कांस्य पदक डीएवी पालमपुर, 51 से 54 भार वर्ग में सक्षम गुलेरिया स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, पीयूष मेहता रजत पदक डीएवी पालमपुर, 54 से 57 हर्ष चंदेल स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, 57 से 60 भार वर्ग में लव्य ठाकुर स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, दिवांश अवस्थी रजत पदक डीएवी पालमपुर, 60 से 64 भार वर्ग में कुनाल पटियाल स्वर्ण पदक डीएवी पालमपुर, 64 से 69 भार वर्ग में विशेष स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, हर्षित कौंडल रजत पदक डीएवी पालमपुर, 69 से 75 भार वर्ग में आयुष सकलानी स्वर्ण पदक डीएवी पालमपुर, रिद्धम महाजन रजत पदक डीएवी आलमपुर, 75 से 81 भार वर्ग में अभय स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, 81 से 91 भार वर्ग में आदित्य भूरिया स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, 91 से अधिक भार वर्ग में वंश भाटिया डीएवी पालमपुर ने स्वर्ण पदक जीता।
इसी क्रम में लड़कियों ने 46 से कम भार वर्ग में इशिता ठाकुर स्वर्ण पदक डीएवी पालमपुर, खुशी धीमान रजत पदक डीएवी आलमपुर तथा 56 भार वर्ग में सेजल डीएवी आलमपुर ने स्वर्ण पदक जीता। डीएवी आलमपुर के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विजयी रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एच पी जोन- डी के क्लस्टर हैड व एआर ओ डॉ वीके यादव ने इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रतिभागियों अध्यापकों व प्रशिक्षकों को बधाई दी।
