हिमाचल में कोरोना का बढ़ता प्रकोप
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस कोरोना के प्रकोप से लोग भी परेशान हो चुके है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के साथ एक और व्यक्ति की मौत हुई है। 10 दिन के भीतर कोरोना से यह दूसरी मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से यह मौत कांगड़ा जिला में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की हुई है। इससे पहले 16 मार्च को कोरोना से एक व्यक्ति ने दम तोड़ा था। उससे पहले 13 मार्च को 101 दिन बाद कोरोना से किसी व्यक्ति की जान गई थी।
अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों के बढ़ने के साथ-साथ इस वायरस से लोगों की मौत का सिलसिला भी बढ़ रहा है। कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4196 के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना के 15 नए मरीज सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 415 के पास पहुंच गया है।
