भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ कुनिहार इकाई की बैठक का हुआ आयोजन
आज भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की कुनिहार इकाई की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक अध्यक्ष आर पी जोशी की अध्यक्षता में कुनिहार के होटल एवर ग्रीन में की गई। बैठक में पेंशनरों ने रोष जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पैंसनरो के देय भते देने में पूर्ण रूप से विफल रही है। लम्बे समय से सरकार मेडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं कर सकी, बहुत से पेंशनर स्वर्ग सिधार गये ,बहुत से कई गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त हैं जो आस लगाए बैठे है कि मेडिकल बिलों का भुगतान होगा।
पेंशनरों ने मांग की है कि सरकार इसके लिए बिना विलंब बजट जारी करे। ताकि समय रहते लोगों को मेडिकल बिल का भुगतान किया जा सके। सरकार कैशलेस सुविधा को लागू करने में भी टाल मटोल कर रहीं हैं। इसके अलावा बहुत से वित्तीय लाभ पेंशनरों को नही मिले हैं, जिससे पेशनरो में सरकार के प्रति नाराजगी है।
बैठक में कुनिहार इकाई में वरिष्ठ उप-प्रधान विधा देवी, मुख्य सलाहकार राम स्वरूप तनवर इत्यादि उपस्थित रहे।
