कांगड़ा हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के कार्यालय का उद्घाटन
कांगड़ा हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के कार्यालय और काउंटर का उद्घाटन एयरपोर्ट के वायु यातायात प्रबंधन ब सहायक महाप्रबंधक अमित सकलानी तथा वरिष्ठ प्रबंधक शैलेश कुमार सिंह ने रिब्बन काट कर किया। इस मौके पर इंडिगो एयरलाइंस की क्षेत्रीय प्रमुख मैडम सबा जैदी, स्टेशन मैनेजर, अमित रुहेला, मुरुगेशन एसोसिएट निदेशक धानिश व अन्य कर्मचारी उपस्थिति रहे। शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि 72 सीटर का इंडिगो एयरलाइंस का विमान कल कांगड़ा हवाई अड्डे पर सुबह 8:25 पर उतरेगा तथा 8 बजकर 45 मिनट पर यह दिल्ली के लिए रवाना होगा। यही विमान दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरेगा और 12:35 पर देहरादून पहुंचेगा और 12:55 पर देहरादून से उड़ान भरेगा और सीधा दिल्ली पहुंचेगा शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इंडिगो एयरलाइंस की 2 और उड़ानें गग्गल एयरपोर्ट पर दस्तक देंगी, जिनका शेड्यूल भी इंडिगो के कार्यालय में पहुंच गया है।
बता दें कि इस समय गगल में तीन ही विमान अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें से दो स्पाइसजेट और एक एयर इंडिया का विमान है। अब कुल मिलाकर विमानों की संख्या चार हो जाएगी। देखा जाए तो सबसे कम किराया धर्मशाला से दिल्ली का सिर्फ इंडिगो विमान का ही है, जो चार हजार के लगभग होगा।
