इन्दौरा : महिला व बाल विकास सेवा योजना के भरें जाऐंगे 10 पद
इंदौरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के 10 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सी.डी.पी.ओ. इंदौरा ओम प्रकाश ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग हि.प्र. द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू संचालन व योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु डाह व डागला पंचायत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के क्रमशः एक - एक पद। भोजपुर , भपू, गंगथ, सूरजपुर उपरला में आंगनवाड़ी सहायिका का क्रमशः एक - एक व इंदौरा में 4 आंगनवाड़ी सहायिका के पदों को भरा जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं ही उम्मीदवार होंगी। जिनके परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक न हो व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 12वीं तथा सहायिका पद के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी 14 जून तक अपने दस्तावेज आवेदन पत्र सहित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं तथा उक्त पदों के लिए साक्षात्कार 15 जून को एस.डी.एम. कार्यालय इंदौरा में लिए जाएंगे।
