इंदौरा: लोधवां में 180 प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लूटी वाहवाही
( words)
उप मंडल स्तरीय अंडर-12 पुरुष व महिला वर्ग सांस्कृतिक प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोधवां में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। विधायक के साथ प्रदेश महासचिव कांग्रेस कमल किशोर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष दविंद्र मनकोटिया, बीडीसी जसवीर कटोच, मनोहर पिंकी सहित अन्य गणमान्यों को आयोजक समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के 6 शिक्षा खंडों के 180 प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
प्रतियोगिताओं में भाषण में इंदौरा की कामिनी प्रथम, फतेहपुर की माही द्वितीय, एकल गान में राजा का तालाब की दिया व साथी प्रथम व ज्वाली की अंजली व साथी द्वितीय स्थान पर रहे तो वहीं समूह गान में राजा का तालाब की आराध्या व साथी तथा ज्वाली की शानवी व साथी क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
इसके अतिरिक्त एकांकी में इंदौरा की रिषभ व साथी प्रथम व राजा का तालाब की आराध्या व साथी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि लोक नृत्य में फतेहपुर की माधवी व साथी प्रथम व इंदौरा की मानवी व साथी द्वितीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपने अपने शिक्षा खंडों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
