इंदौरा : बिना एक्स फार्म सामान ले जाते वाहन चालकों से वसूला तीस हजार जुर्माना
( words)
पुलिस चौकी रे टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान बॉर्डर एरिया में बिना एक्स फार्म के मेटीरियल ले जाते दो टिप्पर चालकों से तीस हजार जुर्माना वसूला गया है। जानकारी के मुताबिक देर रात पुलिस चौकी प्रभारी भजन जरियाल के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहां से दो टिप्पर गुजर रहे थे, एक टिप्पर बिना नंबर के चल रहा था और दूसरे का नंबर HP72_7664 था। दोनों क्रशर से लोड थे। चेकिंग के दौरान टिप्पर चालक एक्स फार्म नहीं दिखा पाए। मौका पर कार्रवाई करते हुए भजन जरियाल द्वारा दोनों का पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये का चालान कर दिया गया। भजन जरियाल ने बताया कि आगामी समय में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
