इंदौरा : सुघ भटोली कॉलेज में हुए पूर्व छात्र संघ के चुनाव
राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में आज पूर्व छात्र संघ के चुनाव करवाए गए। यह चुनाव प्राचार्य शशि भूषण की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें प्राचार्य शशि भूषण को पूर्व छात्र संघ का मुख्य संरक्षक, आशीष पठानिया को प्रधान, रितिका शर्मा को उपप्रधान, शीतल कुमारी को सचिव, सौरव सिंह को संयुक्त सचिव व राजेश कुमार को कोषाधिकारी चुना गया।
प्राचार्य शशि भूषण ने बताया कि पूर्व छात्र संघ का अब एक सोसाइटी के तौर पर पंजीकरण करवाया जाएगा, ताकि यह सोसाइटी महाविद्यालय के विकासात्मक, धर्मार्थ तथा शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले सके। इस मौके पर सहायक आचार्य शिखा राणा, सहायक आचार्य जगन सिंह, कॉलेज अधीक्षक राजेश कुमार, हरजिंदर सिंह, वीर सिंह, राजेश सिंह, राकेश आदि मौजूद रहे।
