इंदौरा: मिनर्वा कॉलेज इंदौरा में एलमनाइस मीट रियूनियन का आयोजन
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा में एलमनाइस मीट रियूनियन 2023 का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने कॉलेज महोत्सव में पहुंचे पूर्व छात्रों का तहदिल से स्वागत व अभिनंदन किया। कॉलेज में पढ़ चुके पुराने छात्रों से संपर्क रखने के लिए यह रियूनियन करवाई गई। मिनर्वा कॉलेज के प्रांगण में पूर्व छात्रों ने यहां पहुंचकर इस महोत्सव की शोभा बढ़ाई और कॉलेज प्रशासन के साथ अपनी जिंदगी में कामयाबी व नाकामयाबी एवं अन्य पहलुओं को साझा किया। वहीं कॉलेज प्रशासन ने भी पूर्व में रहे कॉलेज के छात्रों से कॉलेज के विकास और पढ़ाई के स्तर को और अच्छा किया जा सके, इसके लिए पढ़ाई पूरी कर चुके कॉलेज के छात्रों से सुझाव मांगे। वहीं, एलमनाइस मीट में पवन, अंबिका, राघव और सविता को एलमनाइस का प्रधान बनाया गया। कॉलेज प्रशासन ने भी छात्रों के भविष्य सुधारने के लिए कॉलेज की तरफ से हर यथासंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमारने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र देश का भविष्य है इसलिए छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम और खेलकूद में भी अपना ध्यान केंद्रित करें और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य में हर तरह से सहायता करने और मार्गदर्शन के लिए आश्वस्त किया।
