इंदौरा: अमृता संस्था ने श्रय रोग के बारे दी जानकारी
अमृता विश्व विद्यापीठम अमृता पुरी केरल की तरफ से टीबी मुक्त ग्राम समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर निर्मल धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ सीएचओ व आशा वकर्स भी मौजूद रहे। टीबी मुक्त ग्राम की सहयोगी पहल में अमृता की तरफ से इंदरपुर गांव में एक टास्क फोर्स बनाई गई। यह टीम टीबी पर काम करेगी।
इस टीम में अमृता हेल्थ वर्कर राजविंद्र कौर गांव कोऑर्डिनेटर, संजीव शर्मा सीएचओ व आशा वर्कर आदि शामिल हैं। इस कार्यक्रम में ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर द्वारा टीबी के लक्षणों, रोकथाम और बचाव के बारे में बताया गया।
अमृता जनरल कोऑर्डिनेटर द्वारा अमृता टीबी मुक्त ग्राम के प्रोग्राम बारे बताया गया और पीएचडी छात्रा श्रुति द्वारा पानी की क्वालिटी के बारे में बताया गया। टेस्टिंग में इंदरपुर ग्राम का पानी अच्छा पाया गया है। इस कार्यक्रम के लिए अमृता विश्व विद्यापीठम के स्कूल फोर सस्टेनेबल फयुचर्स ने सभी गांववासियों इस कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। इस कार्यक्रम में अमृता की तरफ से जोनल कोऑर्डिनेटर दीक्षा, डॉक्टर सबरी नाथ, डॉ. वर्षा, अक्षय, सतीश व पीएचडी स्टूडेंटस व संजीव शर्मा आदि शामिल रहे।
