इंदौरा : अनिल तारा को बनाया अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय सचिव
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की ओर से बीते कल जालंधर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता समिति के पंजाब चेयरमैन सुरिंदर मन्हास, समिति पंजाब अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सुधा शर्मा जिला अध्यक्ष महिला विंग व आचार्य मुनीश पठानकोट ने की। प्रेस वार्ता में बताया गया कि जिला पठानकोट के रहने वाले पुराने हिंदू नेता अनिल तारा भारद्वाज को राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल प्रदेश प्रभारी व हिंदू तख्त का प्रचारक नियुक्त किया गया। अभिषेक भरद्वाज को जिला पठानकोट से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद पठानकोट के युवाओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर डमटाल स्थित माता मंदिर में उनका स्वागत किया गया।
पंजाब चेयरमैन सुरिंदर मन्हास ने कहा कि अनिल तारा भारद्वाज को एक बड़ी ज़िम्मेवारी दी गई है। वहीं अभिषेक भारद्वाज को पठानकोट से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने ने कहा कि समिति की ओर से हर मेहनती और हिंदुत्व की विचारधारा को मन में लेकर चलने वाले हर व्यक्ति का हमेशा मान-सम्मान किया जाता है। उन्हें आशा है की अनिल तारा भारद्वाज व अभिषेक भारद्वाज को जो जिम्मेवारी समिति की ओर से दी गई है, वह उसे निष्ठा के साथ निभाएंगे । इस मौके पर अंकित मेहरा (युवा नेता ), दीप मेहरा (समाजसेवक), पवन मित्तल, अर्जुन मित्तल, अरुण शर्मा (युवा नेता), आशु शर्मा, अनूप तारा, विवेक कटोच, सौरव कुमार, रकित महाजन, दीपू कोच, सोनू ,विजय, सौरव मेहरा ,सिद्धार्थ आदि युवा भारी संख्या में मौजूद रहे।
