इंदौरा : मंड मियानी स्कूल में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंड मियानी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में इंदौरा से विधायक मलेंदर राजन का बतौर मुख्यातिथि स्कूल आगवन पर प्रधानचार्य राजेश चंदर भनोट ने स्कूल कमेटी के प्रधान आलमगीर सहित स्टाफ संग फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । समारोह की शुरुआत मुख्याथिति मलेंदर राजन द्वारा माँ सरश्वती के समक्ष दीप प्रज्वल करके की गयी जिसके उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । स्नेहा एंड पार्टी द्वारा गिद्दे व संजना ठाकुर एंड पार्टी द्वारा भांगड़े ने पूरे पंडाल को थिरकने पर मजबूर कर दिया । स्नेहा एंड पार्टी द्वारा नाटी की प्रस्तुति ने सबका भरपूर मनोरंजन किया । बहीं संदीप , आरती, एंड प्रिया द्वारा सौकन सौक़न पंजाबी गाने की पेशकश पर भरे पंडाल ने खूब तालियां बजाई ।स्कूल प्रशाशन द्वारा बर्ष भर शिक्षा के खेस्त्र में ,खेलों में ,तथा स्कूल की अलग अलग गतिबिधियों में अबल रहे बिधार्थियों सहित आये हुए गणमान्य बयक्तिओं को भी समृति चिन्ह भेंट कर समान्नित किया गया ।
विधायक मलेंदर राजन ने स्कूल प्रशासन को शानदार कार्यकम आयोजित करने पर बधाई देते हुए 21000 रुपए दान दिए । इस मौके पर पंचायत प्रधान काशिमदीन , उपप्रधान सुखविंदर , ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया , जसबीर कटोच , इंदौरा के पंचायत प्रधान भोपाल कटोच , मुरीद हुसैन , युवा नेता दिनेश शर्मा केवल कृष्ण फौजी , विजय शर्मा , पिंकी , आदि मौजूद रहे ।
