इंदौरा : डैंक्वां स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डैंक्वां में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं, स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इसके उपरांत बच्चों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध करवाए गए।
समारोह में छात्र व छात्राओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया। वहीं मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से अच्छे से पढ़ाई कर इलाके का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
