इंदौरा: प्रदूषण जांच केंद्रों में एआरटीओ ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज एआरटीओ सतीश कुमार कटोच ने प्रदूषण जांच केंद्र डमटाल व भारद्वाज प्रदूषण जांच केंद्र शेखूपुर में सड़क सुरक्षा के बारे जागरुकता फैलाई और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और दूसरों की जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए, हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अपने स्वजन से पालन करवाएं क्योंकि अधिकतर मार्ग दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन न करने के चलते होती हैं।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सद्भावनापूर्वक स्वेच्छा से और किसी इनाम या मुआवजे की आशा किया बगैर दुर्घटना स्थल पर किसी पीड़ित व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा सहायता या गैर चिकित्सीय देखरेख सहायता उपलब्ध करवाता है या ऐसे पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाता है वही नेक व्यक्ति कहलाता है।
