इंदौरा : क्षत्रिय कॉलेज इंदौरा में डीएलएड प्रथम वर्ष में अतुल फर्स्ट, रितिका सेकंड
डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में क्षत्रिय कॉलेज इंदौरा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गायत्री ने बताया कि समस्त क्षत्रिय परिवार के लिए आज अत्यंत हर्ष का विषय है कि डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षु छात्र बहुत ही अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। डीएलएड प्रथम वर्ष से अतुल ने 83℅ अंक लेकर प्रथम, रितिका ने 82℅ अंक लेकर द्वितीय व सपना ने 76℅ अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी छात्र-छात्राओं का परिणाम बहुत शानदार रहा है।
कॉलेज प्रिंसिपल ने छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी शिक्षकों, अभिवावकों को बधाई दी है। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं की काफी सराहना भी की। उन्होंने छात्र-छात्राओं की कामयाबी का पूरा श्रेय अध्यापकों, मेहनती छात्रों तथा अभिभावकों को दिया है।
