इंदौरा : भोग्रवां ने टटवाली को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
** स्काई हाक क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
स्काई हाक क्लब भोग्रवां में क्लब के सदस्यों द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 10 से 16 जनवरी तक किया गया इसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला टटवाली व भोग्रवां के बीच हुआ, जिसमें भोग्रवां टीम ने विजय हासिल की। टूर्नामेंट का आयोजन पंचायत लेवल पर किया गया। सभी टीमों में हुए मैचों के सबसे उत्तम प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
इसके इलावा मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से पृथ्वी सलारिया, बेस्ट कीपर अवॉर्ड से राहुल शर्मा, बेस्ट बॉलर अवॉर्ड से रवि सलारिया को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के रूप में इस पंचायत भोग्रवां के प्रधान हिम्मत राज, उप प्रधान जयदीप राणा व नवदीप कटोच उपस्थित रहे। मुख्यातिथियों ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
