इंदौरा: डमटाल पुलिस ने 1000 पेटी अवैध शराब की बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना डमटाल ने आज गुप्त सूचना मिलने पर भद्रोया टोल टैक्स के पास नाका लगाया था और गाड़ियों की चेकिंग हो रही थी। चेकिंग के दौरान एक सीमेंट मिक्सर ट्रेलर से अवैध शराब की 1000 पेटियों की भारी खेप बरामद की गई। यह खेप पंजाब के पठानकोट से भरकर लाई जा रही थी, जिसे शातिरों ने सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छुपाया था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस थाना डमटाल में अभियोग दर्ज करके आरोपी स्वरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो कि 2016 में दिल्ली पुलिस उप निरीक्षक के तौर पर कार्यरत था, जिसे भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 7 व 13 के अंतर्गत 2019 से 4 साल की सजा हुई थी। जिस पर आरोपी को दिल्ली पुलिस द्वारा नौकरी से बर्खास्त किया गया था । इस संदर्भ में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
