इंदौरा: बहु ने डंडे से तोड़ दी ससुर की बाजू, मामला दर्ज
( words)
गांव समाल में एक बहू द्वारा सरकारी नल से पाइप लगाकर पानी को बिना मतलब के इस्तेमाल करने को लेकर अपने ससुर के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बहु ने ससुर चरणदास के ऊपर डंडे से वार कर दिया, जिसके चलते चरणदास की बाजू टूट गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब कमलेश कुमारी द्वारा सरकारी नल के साथ पाइप लगाकर पानी को व्यर्थ में छोड़ा गया था, उसी दौरान उसके ससुर चरणदास द्वारा यह कहा गया कि नल के साथ लगी पाइप को खोल दो, ताकि वे भी पानी को भर लें। पइ पर कमलेश अपने ससुर को गालियां निकालती हुई कहने लगी कि अगर आपके अंदर हिम्मत है तो नल की पाइप खोलकर बताओ। इस पर चरण दास पानी की पाइप को खोलने लगा तो कमलेश कुमारी ने डंडे से चरणदास पर वार कर दिया। हमले में चरणदास की बाजू टूट गई और टांग में भी काफी गहरी चोटें आई हैं। पीड़ित चरणदास ने डमटाल पुलिस स्टेशन में बहु के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। थाना डमटाल पुलिस द्वारा चरणदास को इंदौरा सिविल हॉस्पिटल ले जाकर उनका मेडिकल करवाया गया, अभी मेडिकल की रिपोर्ट आना बाकी है। एसएचओ डमटाल का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर महिला के खिलाफ जो भी कार्रवाई बनेगी की जाएगी।
