इंदौरा: एथलेटिक्स इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में देहरी कॉलेज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

-कॉलेज ने हासिल किए दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एथलेटिक्स इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में संपन्न हुई, जिसमें वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। महाविद्यालय को कुल मिलाकर चार पदक प्राप्त हुए, जिसमें दो स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक हैं।
महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र रजत ने 200 मीटर दौड़ में नया कीर्तिमान स्थापित किया तथा एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स खेल चैंपियनशिप के इतिहास में यह सबसे कम समय में तय की गई दूरी है। इसके साथ साथ साथ रजत को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष वर्ग) से नवाजा गया।
कॉलेज महाविद्यालय के ही छात्र अमन चिब 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, 4 गुना 100 मीटर रिले में कांस्य पदक और जैवलिन थ्रो में सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता विद्यार्थियों के महाविद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य व शारीरिक शिक्षा विभाग के आचाय देवेंद्र सिंह और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उन्हें आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा हेतु शुभकामनाएं भी दी गईं।