इंदौरा : श्रद्धालुओं ने राम दरबार में टेका माथा, भोलेनाथ के किए दर्शन
( words)
श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर आज प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ द्वारा शिव मंदिर व श्री राम मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के आद हवन यज्ञ किया गया। इसके साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर में महिला मंडल द्वारा कीर्तन भी किया गया। आज हजारों की संख्या में भक्तों ने भोलेनाथ जी दर्शन किए तथा राम दरबार में माथा टेका।
इस अवसर पर सभा के प्रधान ओमप्रकाश कटोच, उप प्रधान अजीत सिंह, युद्धवीर सिंह, कार्यलय सचिव जोगिंदर पाल भारद्वाज, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा, संगठन सचिव रमेश पठानिया प्रेम सिंह, सचिव त्रिलोचन कंवर सुरजीत सिंह, सतीश मन्हास, उपस्थित रहे ।
