इंदौरा: शिव मंदिर काठगढ़ में भक्तों ने किए भोलेनाथ के दर्शन
( words)

प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्वयं भू प्रकट आद शिवलिंग काठगढ़ इंदौरा में मना जो रहे श्रावण महोत्सव में आज भक्तों ने भारी संख्या में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किये। हिमाचल प्रदेश सरकार में ॥क्कस्ढ्ढष्ठष्ट के उपाध्यक्ष विशाल चंब्याल ने परिवार सहित पूजा अर्चना की व दर्शन किये। और उनके साथ विजय कुमार काठगढ़ निवासी भी उपस्थित रहे।
इसके साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समपन्न भी पिछले कल हुआ। जिसमें हज़ारो की संख्या में प्रभु प्रेमियों ने कथा को श्रवण किया तथा भगवान के भजनों पर नाचते गाते हुए अपनी हाज़िरी लगवाई। इसके साथ सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच व प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मन्दिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और उसी दिन मंदिर सुधार सभा के समस्त पदाधिकारियों द्वारा भक्तों के लिए अपनी ओर से लंगर भी लगाया जाएगा।