इंदौरा : मैत्री पब्लिक स्कूल शेखुपुर में मनाया किसान दिवस

शिक्षा खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते मैत्री पब्लिक स्कूल शेखुपुर में आज किसान दिवस के उपलक्ष्य पर तुलसी पूजन एवं श्रीमद्भगवद् गीता पूजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्र प्रभा ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि साल के कुछ दिन ऐसे होते हैं, जो किसी खास व्यक्ति, खास समुदाय या फिर किसी खास वर्ग को सम्मान देने के लिए समर्पित होते हैं। आज का दिन यानी 23 दिसंबर किसानों के सम्मान के लिए समर्पित है।
उन्होंने बताया कि आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। चौधरी चरण सिंह पेशे से किसान थे। उन्होंने भारत में कृषि को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे, यही वजह है कि उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है। उनकी जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के रुप में मनाया जाता है।