इंदौरा : काठगढ़ मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन
( words)
प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्वयं भू प्रकट आदि शिवलिंग काठगढ़ मंदिर की सुधार सभा द्वारा राम नवमी पर दुर्गा सप्तसती पाठ व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
इसके बाद रिहोली व खेत्री कलश का ब्यास नदी में विसर्जन किया गया। सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच व पदाधिकारियों द्वारा कंजक पूजन भी किया गया। सभा के प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।
