इंदौरा : उच्च न्यायालय के न्यायधीश ने काठगढ़ में शिवलिंग के किए दर्शन
( words)
उच्च न्यायालय के न्यायधीश एस बेदी ने पत्नी के साथ आज प्राचीन व ऐतिहासिक काठगढ़ मंदिर में शिवलिंग के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। न्यायधीश ने मंदिर सुधार सभा द्वारा मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उनके अलावा चंडीगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश राजीव शर्मा ने भी मंदिर में माथा टेका। प्रधान ओम प्रकाश कटोच, कार्यालय सचिव जोगिंदर पाल भारद्वाज, सचिव सुरिंदर शर्मा व मैनेजर देवेंद्र गौतम द्वारा उन्हें सिरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
