इंदौरा: होमगार्ड जवानों ने सरकार से मांगी एरियर की पहली किस्त
( words)
हिमाचल प्रदेश में नया वेतनमान लागू हो गया है और लाखों कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया है। वेतन वृद्धि जनवरी 2016 से मिले और प्रत्येक कर्मचारी को 50000 रुपये की पहली किस्त एरियर के तौर पर भी जारी हो चुकी है। प्रदेश के हजारों गृह रक्षकों में से कुछ को एरियर की पहली किस्त चुकी है और कुछ को नहीं मिली है।
हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह चौहड़िया वार्ड जिला कांगड़ा के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रघु ने कहा कि सरकार ने अपने कर्मचारियों को नए वेतनमान लाभ के साथ एरियर का भुगतान कर दिया है, किंतु होमगार्ड जवानों को न तो बढ़े हुए वेतन का लाभ मिला और न ही एरियर की किस्त मिल पाई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि जिन कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त नहीं मिली है, उसका जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।
