इंदौरा : साईं तकिया मंदिर में कमल खान ने कब्बालियों से बांधा समा
( words)
इंदौरा उपमंडल की ग्राम पंचायत चनौर के साईं तकिया मंदिर में तीन दिवसीय मेला हर बार की तरह इस बार भी बडे मनाया गया, जिसमें पहले रजा हीर द्वारा कव्वालियों से समा बांधा गया। उन्होंने 'झोली उम्मीदां दी नहीं रंहदी खाली' से शुरुआत की। उसके बाद टुट के चांहु तुझको ख्वाजा जान लुटांऊ तुझपे ख्वाजा इत्यादि कव्वालियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इसके बाद अंतरराष्ट्रीय गायक कमल खान ने साईं की कव्वालियों से समा बांधा। अली अली कहंणदे सु , अल्लाह अल्लाह कर सोंणेया, झोलियाँ मुरादा वाली भर सोंणेया, पैर तेरे दी झांझर बन जा या बन जा जत्ती मैं, रातों को उठ-उठकर जिनके लिए रोते हैं वह अपने मकानों में आराम से सोते रहे से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
