इंदौरा: विधायक मलेंद्र ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता विजय कुमार को किया सम्मानित
( words)

इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित विजय कुमार को सम्मानित किया। विजय कुमार को यह अवॉर्ड अनके शिक्षा के क्षेत्र में किएजा रहे आधुनिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है। विधायक राजन ने उन्हें इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया व शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में विजय कुमार एकमात्र ऐसे अध्यापक हंै, जिन्हें वर्ष 2023 में इस सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने कहा कि यह इंदौरा क्षेत्र व हिमाचल के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया मालटू, एसडीएम इंदौरा सुरेेंद्र ठाकुर, महासचिव कमल किशोर इत्यादि उपस्थित रहे।