इंदौरा: विधायक मलेंद्र राजन ने किया मंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा
स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने आज मंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार सिखा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विनय कुमार, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने आपदा ग्रस्त लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुविधाएं तत्काल उन्हें देने के लिए प्रशासन को आदेश दिए।
विधायक ने मौके पर कुछ शिकायतों का समाधान कर दिया गया तथा पटवारी, कानूनगो, बागवानी व कृषि अधिकारियों को बाढ़ से हुए किसानों की भूमि कटाव सब्जी पैदावार व बागवानी तथा पेड़ पौधों की हुई क्षति के सही आकलन करने के आदेश दिए।
धान की फसल को खरीद केंद्र तक पहुंचाने को सड़क मरम्मत जरूरी
विधायक मलंद्र राजन ने मंड क्षेत्र में बाढ़ गस्त इलाके पराल, मंड हलेड व मंड भोग्रवां का दौरा किया, बाढ़ के कारण जो रास्ते बंद पड़े हैं, जिन सड़कों में गड्ढे पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए, काफी रास्ते विभाग द्वारा खोल दिए गए हैं, किंतु रात को पौंग बांध द्वारा पानी छोड़ने के कारण बने हुए रास्ते फिर से बह जा रहे हैं, जिसको लेकर जो है बात करके उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंड क्षेत्र में धान की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। धान की फसल को खरीद केंद्र तक पहुंचाने के लिए सड़कों की मरम्मत अति आवश्यक है। वहीं ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रशासन से और राहत कार्यों के लिए गुहार लगाई है।
