इंदौरा : विधायक राजन ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत घेटा में सुनीं जनसमस्याएं
प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की पंचायत घेटा में विधायक मलेेंद्र राजन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने अपनी निजी व सार्वजनिक समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। कार्यक्रम में दो पंचायतों घेटा व भलाख के लोगों की समस्याओं को सुना गया।
विधायक के साथ एसडीएम इंदौरा सुरेेंद्र ठाकुर व संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक के समक्ष 20 समस्याओं को रखा गया जिसमें लगभग समस्याएं सार्वजनिक थीं व कुछ निजी थीं। विधायक द्वारा कई समस्याओं को मौके पर हल किया गया व अन्य को संबंधित विभागों को जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विधायक मलेेंद्र राजन, एसडीएम इंदौरा सुरेेंद्र ठाकुर, नायब तहसीलदार गंगथ परवेश, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अनूप, एसडीओ बिजली तरुण, बीडीओ सुदर्शन सिंह, एसडीओ स्वाइल विजय ठाकुर, एसएचओ नुरपुर सुरेेंद्र धीमान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, जिला परिषद प्रवीण कुमार, लिगल सेल अध्यक्ष जसवीर कटोच, पौंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर, जिला परिषद तरसेम सिंह अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रही।
