इंदौरा : परमेश मिस्टर व डिंपी को चुना मिस फेयरवेल
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा में मंगलवार रात्रि को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीएड के द्वितीय सत्र के विद्यार्थियों ने चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों को विदाई दी। इस समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चेयरमैन जे. एस पटियाल और उपाध्यक्ष कमलेश पटियाल डॉ. वीना भट्ट और डॉ. आनंद वडेरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस विदाई समारोह में मिस फेयरवेल डिंपी और मिस्टर फेयरवेल परमेश को चुना गया। वहीं मिस पर्सनैलिटी अनामिका जरियाल और मिस्टर पर्सनैलिटी रोहित कुमार, मिस ब्यूटीफुल आंचल और मिस्टर हैंडसम राहुल को चुना गया।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और कहा कि आपको चुनौतियों का सामना करते हुए बुलंदियों को छूना है और कॉलेज का नाम रोशन करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस विदाई समारोह में डॉ. कपिल कुमार वर्मा, डॉ. अश्विनी शर्मा और मिस्टर सचिंद्र कुमार के साथ सभी अध्यापक वर्ग भी वहां उपस्थित रहे।
