इंदौरा: मिनर्वा पीजी कॉलेज में एमएससी जीव विज्ञान के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत रहा परिणाम
मिनर्वा पीजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स के एमएससी जीव विज्ञान (प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर) के परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहे हैं। विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
एमएससी प्रथम सेमेस्टर में कनिका ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, नेहा भगत ने 86.75 प्रतिशत तथा सरंभा ने 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। इस सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसी प्रकार, एमएससी तृतीय सेमेस्टर के परिणाम भी शत-प्रतिशत रहे। इसमें अर्पिता ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशी ने 85.25 प्रतिशत तथा आकृति और अमनदीप कौर ने 84.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर जे.एस. पटियाल तथा प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
