इंदौरा : चार लोगों की जान बचाने के लिए चार घंटे चला एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन
जिला कांगड़ा के पौंग से छोड़े गए पानी से उपमंडल इंदौरा के मंड क्षेत्र के लगभग 20 गांव में बाढ़ आ गई है। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में लगातार रेस्क्यू टीमों को तैनात किया है, जिसके चलते बुधवार सुबह को भी रेस्क्यू टीम ने बडुखर बटाला में फंसे 4 लोगों का रेस्क्यू किया। ।
एनडीआरएफ द्वारा सुबह करीब 10 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया जो अभियान लगभग दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसके बाद एनडीआरएफ टीम के द्वारा दो महिलाएं, दो पुरुष, 6 बकरियां व 2 भेड़ों को जलभराव से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
जानकारी देते हुए एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि एनडीआरएफ की मदद से प्रशासन द्वारा लगातार 4 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद 4 लोगों चार बकरियों व दो भेड़ों को जलभराव से सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू किए गए लोगों में से सुभाष चंद (50) सीमा देवी (47) अमन शर्मा (25) व अंजु बाला (27) को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
