इन्दौरा : मट्ठ बाबा पलाख मंदिर में तीन दिवसीय भागवत कथा व महायज्ञ का हुआ समापन
( words)
इंदौरा स्थित मट्ठ बाबा मंदिर पलाख में तीन दिवसीय भागवत कथा व महायज्ञ का सोमवार को समापन हो गया। समापन के पश्चात प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय भागवत कथा में लोगों ने भागवत कथा का सार सुना व महायज्ञ में हिस्सा लिया। इस दौरन अलग-अलग कथा वाचकों ने श्री कृष्ण की लीलाओं को श्रोताओं को सामने रखा। रात्रि में जागरण का भी आयोजन किया गया। कथा के समापन दिवस पर विधायक इंदौरा मलेन्द्र राजन व उनके साथ अन्य लोगों ने मठ बाबा पलाख में शीश नवाया। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने कमेटी प्रधान मनमोहन शर्मा, स्वदेश चम्बियाल (सोनु)बुआ दित्ता, महिन्द्र सिंह कुलदीप सिंह, सुभाष व अन्य कमेटी मेंबर को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
