इंदौरा: देहरी कॉलेज में नीतिका और विकास ने जीता बेस्ट एथलीट का खिताब
( words)
-कॉलेज में किया गया एनुअल एथलेटिक मीट का आयोजन
वजीर राम सिंह डिग्री कॉलेज देहरी में एनुअल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस मीट का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग की तरफ से किया गया। इस मौके पर एसोसिएट प्रोफेसर सपना बख्शी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि किस प्रकार से खेलों के माध्यम से नशे से दूर रहा जा सकता है और खेलों के क्षेत्र में भविष्य बनाया जा सकता है।
वहीं शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को करवाने का मुख्य उद्देश्य प्रतिभा की पहचान करना और व्यक्तित्व विकास करना है। एनुअल एथलेटिक मीट प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब नीतिका को दिया गया और पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब विकास को दिया गया। इस अवसर पर वजीर राम सिंह डिग्री कॉलेज देहरी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और मुख्य अतिथि द्वारा समस्त विजय खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
