इंदौरा : चारों दिशाओं में गूंजा सिर्फ एक नाम 'जय श्री राम'
** इंदौरा के गांव भोग्रवां व संजवां में मनाया कार्यक्रम, भंडारे लगाए
इंदौरा के गांव भोग्रवां व संजवां में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम को बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया गया। गांव में कलश यात्रा के साथ राम-लक्ष्मण-सीता और हनुमान की झांकी निकाली और भोग्रवां पंचायत में झांकी द्वारा भ्रमण किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज में सभी लोग राममय हो गए।
भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हमारे मन में विराजमान करें और विश्व शांति और देश की उन्नति में सभी जनमानस सबुद्धि प्रदान करें। लोगों ने भगवान राम का दर्शन कर अपने आप को मर्यादा पुरुषोत्तम को समर्पित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भोग्रवां में सभी के सहयोग द्वारा किया गया। गांव में भगवान राम मंदिर पर हवन के साथ-साथ गाजर के हलवे का भी आयोजन किया गया।
