इंदौरा : बंद बोरी में फेंके मृत मुर्गों से चंगराड़ा में फैली दहशत
इंदौरा-पठानकोट वाया डाह कुलाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से रात के समय अज्ञात लोगों द्वारा पोल्ट्री फार्म के मृत मुर्गे व अन्य गंदगी जगह-जगह फेंके जाने से लोगों को कई जगह पर गंदगी व बदबू की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे जहां बीमारी भी फैलने का डर है तथा अराजकता भी फैल रही है।
आज ग्राम पंचायत राजाखासा के गांव चंगराड़ा में मुख्य मार्ग पर बड़ी बंद बोरी से फैली बदबू ने कुछ बड़ा मृत होने से यहां दहशत पैदा कर दी तो गांव के सुशील कुमार, अमृत लाल, सर्वजीत कटोच, नितिन ठाकुर, कुलविंदर शर्मा आदि लोगों ने पुलिस को सूचित किया तब पुलिस टीम ने बोरी को काट कर देखा तो उसमें भी मृत मुर्गे ही पाए गए, जिन्हें जे सी बी से गड्डा निकाल कर दबाया गया।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी इन्दौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि सभी निकतबर्टी पंचायतों में चल रहे पोल्ट्री फार्म की जानकारी मांगी है व इधर उधर मृत मुर्गे आदी गंदगी फैला रहे शरारती तत्वों को चेताया है कि सुधर जाएं वर्ना ऐसा करने पर अगर जो भी पकड़ा जाता है उसे बक्श नहीं जाएगा व उसके खिलाफ बनती कड़ी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
