इंदौरा : 11.81 ग्राम चिट्टे सहित व्यक्ति गिरफ्तार
( words)
थाना डमटाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत भदरोया में पीर बाबा मंदिर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा भदरोया में फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास पंजाब से आए एक युवक रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 11.81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह (29) पुत्र बलविंदर सिंह पर्थवाल डाकघर रियाली गला तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
