इंदौरा : 16.74 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
( words)
थाना डमटाल पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा सोमवार रात को व्यक्ति से 16.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान राजीव कुमार, निवासी गांव गन्ना, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
