इंदौरा: मिलवा में 51.44 चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
( words)
पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने मिलवा गांव में एक नशा तस्कर को चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि ठाकुरद्वारा पुलिस के मुख्य आरक्षी राजेश कुमार अपनी टीम सहित मिलवा ठाकुरद्वारा रोड पर गश्त कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोई व्यक्ति क्षेत्र में नशे की तस्करी करने आ रहे हैं। पुलिस टीम जब मिलवा रेलवे फाटक के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पैदल ठाकुरद्वारा की ओर आता दिखा। जब उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया और तलाशी लेने पर उसके पास 51.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी चौधरीबाल तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर लिया है पुलिस अब आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि पंजाब के कस्बा बटाला का नशा तस्कर मिलवा एरिया में किसे सप्लाई देने आया था पकड़ी गई नशे की खेप की कीमत लाखों के बताई जा रही है।
