इंदौरा : पुलिस ने गिरफ्तार किए कत्ल के आरोपी
थाना इंदौरा पुलिस टीम द्वारा 13 जनवरी को हाईवे पर खड़े ट्रक से लाश बरामद की गई थी, जो कि उसी ट्रक के ड्राइवर की थी। जानकारी के अनुसार ट्रक 2 दिनों से एक जगह पर ही खड़ा था। जब स्थानीय लोगों द्वारा इसकी छानबीन की गई थी तो उसमें ट्रक ड्राइवर मृतक पाया गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में इंदौरा पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा कत्ल के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज पुलिस ने नीरज कुमार (24) पुत्र अशोक तलवाड़ा जट्टा व रोहित ( 32) पुत्र कमल तलवाड़ा को गुज्जरां कौंतरपुर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कबूल किया कि वे लूटपाट के इरादे से आए थे और ट्रक ड्राइवर अचानक से जाग गया व हाथापाई के दौरान ट्रक ड्राइवर की मृत्यु हो गई थी।
