इंदौरा पुलिस ने 117.58 ग्राम चरस व 7600 रुपये के साथ पकड़ा आरोपी
( words)
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना इंदौरा द्वारा बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है, जिसमें व्यक्ति से 117.58 ग्राम चरस व 7600 रुपये बरामद किए गए है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि इंदौर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है, जिसमें लखबीर सिंह पुत्र स्वर्गीय रांझाराम निवासी मडहट कॉलोनी प्रताप नगर पठानकोट (पंजाब) के कब्जे से भुमला में 117.58 ग्राम चरस व 7600 रुपये बरामद किए हैं। व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ अभियोग की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
