इंदौरा : पुलिस ने 8.62 ग्राम चिट्टे के साथ महिला सहित दो नशा तस्कर किए काबू
( words)
थाना डमटाल पुलिस द्वारा भादरोया में नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर एक घर में छापेमारी कर 8.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भदरोया में एक घर में अवैध नशे का व्यापार चल रहा है, जिस पर डमटाल पुलिस द्वारा मकान में छापेमारी की गई, जहां से 8.62 चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में गीता नाम की महिला और एव युवक अंकुश कुमार, निवासी गांव भदरोया तहसील इंदौरा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
