इंदौरा : शिव मंदिर काठगढ़ में सावन महोत्सव धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव पास
( words)
प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में मंदिर कमेटी प्रधान ओम प्रकाश कटोच की अध्यक्षता में आज बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सावन महोत्सव धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव पास किया गया। महोत्सव के दौरान 16 जुलाई को मासिक रामायण पाठ व शिव पुराण का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ग्यारह रामायणों का अखंड पाठ शुरू होगा, जिसका 17 जुलाई को भोग डाला जाएगा। 22 से 28 जुलाई को रूद्र्राभिषेक होगा और संतों व कथा वाचकों द्वारा श्रीमद्भागवत कथा, शिव कथा व श्री राम कथा श्रद्धालुओं को सुनाई जाएगी।
श्रद्धालुओं के लिए लंगर व ठहरने की व्यवस्था की गई है। सभा के प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकरी देते हुए कहा कि वैठक में मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य, जिसमें श्री शनिदेव जी का भब्य मंदिर, अतिरिक्त 6 कमरों का निर्माण इत्यादि की समीक्षा भी की गई।
इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपप्रधान वनारसी दास मेहता, अजीत सिंह, कृष्ण गोपाल शर्मा, कुलदीप सिंह, उपप्रधान युद्धवीर सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा, सचिव गणेश दत्त शर्मा, कार्यालय सचिव जोगिंदर पाल भारद्वाज, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा,सह प्रेस सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष तिर्लोचन कंवर, मुख्य सलाहकार कृष्ण मन्हास, सुरजीत सिंह, संगठन मंत्री रमेश पठानिया, प्रचार मंत्री बलबीर सिंह, प्रेम सिंह,नवीन उप्पल मैनेजर देवेंद्र गौतम अशोक पठानिया, राजीव ठाकुर, विजय सिंह उपस्थित रहे।
