इंदौरा: मिनर्वा कॉलेज में साहित्य प्रेरण कवि सम्मेलन आयोजित
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा के प्रांगण में साहित्य प्रेरण कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने मां वाणी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक कवि मौजूद रहे। कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कविताओं का आनंद लिया। इस कवि सम्मेलन में कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी कवियों, अतिथियों और श्रोताओं का स्वागत व अभिनंदन किया।
कवि सम्मलेन के दौरान कवियों ने अपने-अपने रसों से समा बांधा, जिनको सभी ने खूब सराहा। कवि सम्मेलन के अवसर पर शंकर दास सान्याल, नरेश निसार, प्रसिद्ध किशोर धीमान, शिव राज सान्याल, नीलम शर्मा, नरेश निर्गुण, रछपाल गुलेरिया, सलामुद्दीन, अजीज सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन में कवियों-शायरों ने अपनी रचनाओं से छात्र-छात्राओं को मुखातिब करवाया और अपनी रचनाएं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से साहित्य और संस्कृति सहेजने का संदेश दिया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जरनैल सिंह पटियाल ने कवियों और साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
