इंदौरा : इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में छाए मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के छात्र
( words)
साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन वधानी पठानकोट समन्वय-2023 का आयोजन किया गया। इसमें अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें फेस पेंटिंग, पेपर पेंटिंग, डिबेट कंपटीशन, पीपीटी प्रेजेंटेशन इत्यादि स्पर्धाएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कॉलेज के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
मिनर्वा बीएड कॉलेज के द्वितीय सत्र की छात्रा स्तुति ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान तथा फेस पेंटिंग में सविता भाटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पेपर पेंटिंग में अनीता ने प्रथम स्थान और डिबेट कंपटीशन में कनव व वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि छात्र-छात्राओं ने इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी विजेता छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
