इंदौरा : डमटाल में अफीम के साथ तीन युवक काबू; गाड़ी से दो देसी कट्टे, पिस्तौल और राउंड बरामद
( words)
नूरपुर पुलिस ने बुधवार रात डमटाल के भदरोया में नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 187.70 ग्राम अफीम बरामद की है। गाड़ी में सवार तीन युवकों से दो देसी कट्टा, पिस्तौल व राउंड बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी राहुल के कब्जे से एक देसी कट्टा व एक राउंड, आरोपी दीपक से एक पिस्तौल व एक राउंड तथा आरोपी सुलभ अभिनंदन से दो देसी कट्टे व दो राउंड बरामद किए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपूर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी सहित देसी कट्टे, पिस्तौल व राउंड को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
